
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल
Noida : श्रमिक आंदोलन के बीच उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मजदूरों से मिलने के लिए जा रहा था। डीएनडी फ्लाईवे पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और बाद में पुलिस लाइन ले जाया गया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पीड़ित श्रमिकों से मिलने के लिए नोएडा पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, माता प्रसाद पाण्डेय ने सरकार पर साधा निशाना, देखिये क्या कहा डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में#AkhileshYadav #SP #Noida… pic.twitter.com/Vwl4vj7Qbz
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 17, 2026
उन्होंने कहा कि सरकार गरीब मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। अगर श्रमिक अपनी मांगें उठाते हैं तो उन्हें रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सभी निर्दोष मजदूरों को तुरंत रिहा किया जाए और उनकी जायज मांगों को स्वीकार किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाजवादी पार्टी श्रमिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही नोएडा में कुछ नेताओं को घर में नजरबंद करने के आरोप भी लगाए गए और प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना की गई।
Noida पहुंचे सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने हिंसा पर बड़ा दावा किया, कहा- कई मजदूर लापता हैं, सरकार पर उठाए सवाल।#Noida #SP #LabourProtest #Violence #BreakingNews pic.twitter.com/6SsQY6mEZ0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 17, 2026
प्रतिनिधिमंडल में माता प्रसाद पांडे, सुधीर भाटी, आश्रय गुप्ता, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, शशांक यादव, फकीरचंद नागर, राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, सुनील चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Location : Noida
Published : 17 April 2026, 6:38 PM IST