UP Police Encounter: बदायूं में इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 3 को लगी गोली, कांस्टेबल घायल

बदायूं में सोमवार देर रात पुलिस की लूट और डकैती की घटना में फरार चल रहे इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस बदमाशों को अस्पताल ले गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 May 2026, 2:47 AM IST

Badaun: जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट और डकैती की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। वरिया पुल उल्ला मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस बदमाशों को अस्पताल ले गई है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार लूट की घटना में वांछित चल रहे पांच बदमाशों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इस पर इस्लामनगर थाना पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

एक कांस्टेबल भी हताहत

मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश किशन पाल, मनोज और भूरे के पैर में गोली लगने से वे घायल होकर गिर पड़े। मौके का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तत्काल कॉम्बिंग कर दोनों को भी दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में एक कांस्टेबल को भी गोली के छर्रे लगे हैं।

Twisha Sharma Case: दिल्ली से भोपाल पहुंची CBI टीम, मंगलवार से खंगालेगी इस केस का राज

अलग-अलग जिलों के हैं आरोपी

गिरफ्तार मुख्य आरोपी किशन पाल और मनोज संभल जिले के निवासी हैं, जबकि तीसरा घायल बदमाश भूरे हापुड़ का रहने वाला है। सभी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये इस्लामनगर क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती में वांछित चल रहे थे।

बदमाशों को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम

अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों और घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से असलहे, कारतूस और लूट का कुछ सामान भी बरामद किया है।

महिला चीखती रही, लोग देखते रहे… बदायूं की इस घटना ने खड़े किए बड़े सवाल

पुलिस का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद गैंग के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Badaun

Published :  26 May 2026, 2:24 AM IST