बदायूं में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में लगी गोली
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोपी अबरार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।