
गिरफ्तार आरोपी
प्रतापगढ़: पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद फायरिंग की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को कोठियार गांव में सड़क के डामरीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीण मुन्ना पटेल और अन्य लोगों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। आरोप है कि इससे नाराज ठेकेदार पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग कर दी गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पट्टी सीओ
घटना के बाद पीड़ित मुन्ना पटेल की तहरीर पर पट्टी पुलिस ने जानलेवा हमले, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
विवेचना के दौरान पुलिस को दूसरे भाई हुशाम खान की संलिप्तता के भी साक्ष्य मिले। इसके बाद मुकदमे में अतिरिक्त धाराओं की बढ़ोतरी की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने दबिश देकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रतापगढ़ में पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाई-भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी जावेद अख्तर (45) और उसके भाई हुशाम खान (36) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Location : Pratapgarh
Published : 23 November 2026, 4:28 PM IST
Topics : crime news pratapgarh news UP Police