हिंदी
मृतक (फाइल फोटो)
Maharajganj: महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल बड़हरा चौरी तिराहा के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक की पहचान जगदीश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामरतन, निवासी जंगल बड़हरा के रूप में हुई है। हादसा रात करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब वह घर से बाहर लघुशंका के लिए निकले थे।
परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम जगदीश गुप्ता के ससुर उनके घर आए हुए थे। दोनों ने साथ में भोजन किया और इसके बाद सोने चले गए। रात लगभग 11 बजे जगदीश गुप्ता घर से बाहर निकले और सड़क के उस पार चले गए। वापस लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
महराजगंज जिला कारागार में अचानक पहुंचे DM-SP, बंदियों से सीधे संवाद कर दिए ये सख्त निर्देश
हादसे की आवाज सुनकर सड़क के दूसरी ओर दुकान के बाहर सो रहे उनके चाचा श्रीनिवास गुप्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन चालक फरार हो चुका था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जगदीश गुप्ता अपने पीछे पत्नी दुर्गावती सहित चार संतान छोड़ गए हैं। परिवार में तीन बेटे, राजू, धर्मेंद्र, महेंद्र और एक बेटी बिंदु हैं। दो बेटों और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अविवाहित है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
बिना बुलाए शादी में पहुंचे दो विदेशी, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया; देखें Viral Video
इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 26 February 2026, 4:18 PM IST
Topics : Hit And Run Case Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Road Accident India Road Accident UP Police