सोनभद्र में युवक का शव मिलनें से दहशत, पढे़ं पूरी खबर

सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में खलिहान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है, जबकि परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 8 April 2026, 5:50 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में खलिहान में पड़ा मिला। यह घटना बर-कन्हरा गांव की है, जहां 44 वर्षीय राम नरेश बैसवार का शव सुबह करीब 11 बजे श्रीकांत दुबे के खेत के खलिहान में मिला। जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात से लापता थे और परिवार उन्हें तलाश कर रहा था।

जैसे ही ग्रामीणों ने खलिहान में शव देखा, तुरंत 112 पर सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई, जिसके बाद पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

शरीर पर चोट देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को खलिहान में फेंका गया हो सकता है।

नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

घटनास्थल मृतक के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बताया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि वह वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस रहस्यमयी मौत ने गांव में डर और अनिश्चितता का माहौल बना दिया है।

Location :  Sonbhadra

Published :  8 April 2026, 5:50 PM IST

Advertisement