हिंदी
रायबरेली: जनपद में अक्सर देखने को आता है कि नहर, नदी या अन्य स्थान पर लावारिस शव मिलते हैं। पुलिस भी इन शवों की पहचान के लिए प्रयास करती है लेकिन जब इनका कोई वारिस नहीं मिलता है तो, रायबरेली में एक संस्था ऐसी है जो कि इन लावारिस शवों की वारिस बन जाती है। और पूरे सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार करती है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जनपद रायबरेली में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल ( चौहान गुट ) विगत कई वर्षों से जनपद में मिलने वाले लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का काम कर रहा है।
ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के अध्यक्ष जी सी चौहान ने बताया कि जनपद रायबरेली में अब तक उनके संगठन ने 157 लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराया है और साथ ही तेरहवीं संस्कार भी करवाया जाता है।
लावारिस शव को अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व को थाना बछरावां के अंतर्गत शारदा नहर में एक अज्ञात शव मिला, उस शव को लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु थाना बछरावां पुलिस ने ऑल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क किया गया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद लावारिश शव को शहर के शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार एसआई जीवन चन्द जोशी, आरक्षी क़ासिब अहमद, थाना बछरावां रायबरेली की मौजूदगी में सम्मान के साथ करवाया गया।
एक लावारिस शव का दाह..
जिलाध्यक्ष मो0 उमर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार 22 मई को भी चौहान गुट ने प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक लावारिस शव का दाह संस्कार गैंगासो घाट में मेजरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह और एक लावारिस शव का दाह संस्कार डलमऊ घाट पर वहां के पण्डा को पैसे भेजकर करवाया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो. उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, प्रदेश मीडिया महामंत्री रमाशंकर शुक्ला, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।
Location : Raebareli
Published : 26 May 2025, 6:41 PM IST