अखिलेश यादव ने BJP को दी खुली चुनौती, ‘2027 से पहले लागू करो या जवाब दो’

महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 2027 यूपी चुनाव से पहले 33% आरक्षण लागू किया जाए, वरना इसे बड़ा आंदोलन बनाया जाएगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 4:57 PM IST

Lucknow: देश की राजनीति में एक बार फिर महिला आरक्षण का मुद्दा गर्मा गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार या तो इसकी समय सीमा तय करे या फिर खुलकर मान ले कि वह महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं है।

BJP को सीधी चुनौती

अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनौती देते हुए कहा कि महिला आरक्षण जमीन पर दिखना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर सरकार इस मुद्दे पर चुप रहती है तो समाजवादी पार्टी इसे बड़ा जन आंदोलन बना देगी। हर हफ्ते अलग-अलग जगहों पर इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

PDA समीकरण पर फोकस

अखिलेश यादव ने अपने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ का जिक्र करते हुए कहा कि यह गठबंधन महिलाओं के अधिकारों के साथ खड़ा है। महिला आरक्षण लागू होने से समाज के इन वर्गों की महिलाओं को भी राजनीति में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसे 2027 चुनाव से पहले बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी साफ नजर आ रही है।

UP Elections: क्या सपा बनाएगी यूपी में नई रणनीति? बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद भी अखिलेश यादव के पास बड़ा मौका

पीएम मोदी पर निशाना

इस पूरे मामले में अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें पीएम मोदी समाजवादी पार्टी पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगा रहे थे। अखिलेश ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार अपने वादों को पूरा करे और महिलाओं को उनका अधिकार दे।

संसद में अटका बिल

हाल ही में संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो पाया। लोकसभा में इसे जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला। 298 सांसदों ने समर्थन किया, जबकि 230 ने विरोध किया। बिल पास होने के लिए 352 वोट जरूरी थे।

Location :  Lucknow

Published :  5 May 2026, 4:57 PM IST