यूपी के पूर्व सीएम और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारेश्वर मंदिर का मनमोहन वीडियो साझा किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

अखिलेश यादव ने शेयर किया केदारेश्वर मंदिर का मनमोहन वीडियो
Lucknow: मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के द्वारा इटावा में बनाए गए केदारेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता सुबह से लगा हुआ है। केदारेश्वर मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
कन्नौज के सांसद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर केदारेश्वर मंदिर का मनमोहन वीडियो सोशल मीडिया पर साधा किया है। इटावा में डिंपल यादव और उनके द्वारा बनाये गये इस मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
महाशिवरात्रि पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया इटावा में डिंपल यादव और उनके द्वारा बनाया गया केदारेश्वर मंदिर का मनमोहन वीडियो, देखिये कैसे उमड़ रहा आस्था का सैलाब#Mahashivratri2026 #MahaShivaratri2026 #Etawah #Kedareshwar #UttarPradesh @samajwadiparty @mediacellsp… pic.twitter.com/baaImZZ1IC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 15, 2026
बता दें कि यह मंदिर इटावा सफारी पार्क के सामने बनवाया गया है। इस मंदिर का निर्मा उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर किया गया है। इसकी ऊंचाई 72 फुट है। दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर इस मंदिर को डिजाइन किया गया है।
मंदिर के गर्भगृह और बाहरी हिस्सों में लगाए गए पत्थर दक्षिण भारत से मंगाए गए हैं। ये पत्थर बारिश और मौसम के प्रभाव को सहन करने में सक्षम माने जाते हैं। निर्माण कार्य में दक्षिण भारत से आए आधा सैंकड़ा कारीगर काम कर रहे हैं, जिससे यह मंदिर भारतीय शिल्प परंपरा का जीवंत उदाहरण बनता जा रहा है।
मंदिर में स्थापित शिवलिंग के लिए शिला नेपाल से लाई गई है। वहीं मंदिर परिसर में स्थापित नंदी की प्रतिमा दक्षिण भारत के मैसूर के प्रसिद्ध मंदिरों में मौजूद नंदी की तर्ज पर बनाई गई है। निर्माण में सीमेंट और सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पत्थरों को जोड़ने के लिए प्राचीन तकनीक और विशेष पारंपरिक सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे मंदिर की उम्र लंबे समय तक बनी रहे।
अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दकी समेत कई पूर्व MLA, लिया ये संकल्प
स्थानीय लोगों में भी मंदिर को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते है। इटावा में यमुना नदी के तट पर बना केदारेश्वर मंदिर देशभर में लगातार चर्चा में बना हुआ है।