
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल (img: Dynamite news)
Maharajganj: महराजगंज के श्यामदेउरवां में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लोहे की रॉड से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय संदीप कुमार की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में उसका 14 वर्षीय छोटा भाई शिवम और दूसरे पक्ष का जयकिशन भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने जयकिशन, रंजीत और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई। बृहस्पतिवार को हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार (18) ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में भव्य बिल्वा निमंत्रण जुलूस का आयोजन, श्रद्धा और उत्साह का दिखा अनोखा संगम
जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवां निवासी जयकिशन बुधवार रात मुहम्मदपुर गांव में गांजा लेने गया था। आरोप है कि उसने अपनी बाइक संदीप कुमार पुत्र हरिलाल के दरवाजे पर खड़ी कर दी। इस पर संदीप की मां ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को संदीप अपने छोटे भाई शिवम (14) के साथ श्यामदेउरवां गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में संदीप और शिवम के अलावा दूसरे पक्ष का जयकिशन भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
Location : Maharajganj
Published : 16 October 2026, 7:08 PM IST
Topics : crime news Latest News Maharajganj UP News