
CM डैशबोर्ड में फिसड्डी निकले अफसर फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Maharajganj: जनपद में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। डीएम ने जिले के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और अफसरों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विभागों की समीक्षा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान कई विभागों का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया। शिकायतों के निस्तारण में देरी, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर अपडेट न होना और शासन की प्राथमिकताओं में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया।
10 जिलास्तरीय अधिकारी शामिल
डीएम द्वारा जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें अधिशासी अभियंता विद्युत देवेंद्र कुमार गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड राजकुमार मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय पाण्डेय, जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार, उपायुक्त मनरेगा गौरवेंद्र सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह समेत कुल 10 जिलास्तरीय अधिकारी शामिल हैं।
सुबह उठते ही आती है खट्टी डकार? इसे न समझें मामूली एसिडिटी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
शासन स्तर से लगातार निगरानी
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभागीय रैंकिंग और लंबित मामलों की स्थिति को लेकर शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में महराजगंज के कई विभाग अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
गोरखपुर: भलोटिया मार्केट में थमा दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने साफ संकेत दिए हैं कि शासन की योजनाओं और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। डीएम की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासनिक हलकों में इसे जवाबदेही तय करने और कामकाज में पारदर्शिता लाने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 20 May 2026, 2:49 PM IST