गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ...पढिए पूरी खबर

Updated : 19 April 2026, 10:01 PM IST

Gorakhpur:  जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता का एक और उदाहरण पेश किया है।

वांछित अभियुक्त को दबोच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।

गुलरिहा में पंजीकृत मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास चौहान पुत्र गब्बर चौहान निवासी मोहरीपुर संझाई टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। यह अभियुक्त थाना गुलरिहा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 1084/2025, धारा 2(b)(1), 2(b)(XI), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करता था। यह गिरोह मुख्य रूप से वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अवैध आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करता था। अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

अप्रैल में ही बढ़ा तापमान, नैनीताल में सामान्य से ऊपर पहुंचा पारा, मौसम के बदले तेवर से बढ़ी गर्मी

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास पर नजर डालें तो उसके खिलाफ थाना चिलुआताल में वर्ष 2025 में दर्ज कई मामलों में धारा 303(2) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उस पर कार्रवाई की गई है।

धौराहरा सांसद आनंद भदौरिया पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय, कहा मीडिया की भीड़ में डाइनामाइट न्यूज़ ने बनाया मुकाम

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह और कांस्टेबल प्रवीण यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 April 2026, 10:01 PM IST