
नोएड़ा डीएम मेधा रूपम (Image Source: X)
Noida: गौतमबुद्ध नगर में जनगणना के दूसरे चरण के तहत स्व-गणना की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी मेधा रूपम की नाराजगी के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया में तेजी आई है। बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान चार्ज अधिकारियों को फटकार लगाने के कुछ ही घंटों बाद जिले में स्व-गणना के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार सुबह तक जनपद में कुल 1629 लोगों ने अपनी ऑनलाइन स्व-गणना सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और तहसील क्षेत्रों में स्व-गणना की प्रक्रिया जारी है। तीन दिनों के आंकड़ों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा 658 लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र 572 लोगों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दादरी क्षेत्र में 133 लोगों की स्व-गणना दर्ज की गई है।
जिले में स्व-गणना के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के आंकड़े भी सामने आए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दादरी क्षेत्र में 133, नोएडा में 572, बिलासपुर में 4, दनकौर में 26, ग्रेटर नोएडा में 658, रबूपुरा में 9, जहांगीरपुर में 10, जेवर में 69 और यीडा सिटी में 23 लोगों की स्व-गणना दर्ज की गई है। इसके अलावा 001 दादरी क्षेत्र में 80, 002 गौतमबुद्ध नगर में 27 और 003 जेवर में 18 एसई आईडी जनरेट हुई हैं।
पहले उठीं आग की लपटें, फिर हुआ जोरदार धमाका; मां और दो बेटियों की मौत से गांव में पसरा मातम
जिला प्रशासन ने जनगणना के दूसरे चरण को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर को 12 जोन में बांटा है। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों को अलग रखा गया है, जबकि नगर निकायों के भी अलग-अलग हिस्से निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में एक चार्ज अधिकारी तैनात किया गया है। जनपद में कुल 8000 प्रगणक हैं और 12 क्षेत्रों में चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना कराई जा रही है। जिलाधिकारी मेधा रूपम की ओर से लोगों को खुद ऑनलाइन गणना करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। बुधवार को डीएम ने स्व-गणना प्रक्रिया की समीक्षा बैठक की थी। इसमें सभी जोन के भारसाधन यानी चार्ज अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
सामाजिक कलंक के डर से प्रेमी बना हैवान! नवजात को जन्म देने के बाद रची खौफनाक साजिश; जानें पूरा मामला
बैठक में पोर्टल से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों और स्व-गणना की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक 1629 स्व-गणना पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को समय से सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा स्व-गणना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Noida
Published : 20 November 2026, 3:31 AM IST