नोएडा संजू हत्याकांड: “तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं”, मोहब्बत से मर्डर का सफर कैसे हुआ तय? ग्राउंड रिपोर्टिंग में देखें सबकुछ

नोएडा के हरौला गांव में हुए संजू हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने प्रेमिका के परिवार पर देर रात चाकू से हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज की ग्राउंड रिपोर्टिंग में इस सनसनीखेज वारदात से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 May 2026, 5:31 PM IST
google-preferred

Noida News: नोएडा के संजू हत्याकांड में एक सवाल सबसे ज्यादा घूम रहा है कि अगर प्यार नहीं मिल पाया तो पूरा परिवार को उजाड़ देना सही है? उत्तर प्रदेश के नंबर-1 न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने फेस-1 थाना क्षेत्र में स्थित हरौला गांव में जीरो ग्राउंड रिपोर्टिंग की। जिसमें पता चला कि आशिक़ हरनाम पर प्यार का भूत इस तरीके से चढ़ा कि अगर उससे शादी नहीं हुई तो किसी से भी प्रेमिका को शादी के लायक नहीं छोड़ा।

क्यों दिया इस वारदात को अंजाम?

23 मई 2026 की वो काली रात सुरेंद्र शर्मा का परिवार कभी नहीं भूल सकता। सुरेंद्र शर्मा इस वारदात के बाद सदमे में है। सुरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ 23 मई की रात छत पर सोया हुआ था। तभी सुरेंद्र की बेटी से प्यार करने वाला युवक (हरनाम) उनकी छत पर आता है चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। इस वारदात में सुरेंद्र के अलावा उसकी पत्नी संजू और दोनों बेटियां जख्मी हो जाती हैं। इनमें वह बेटी भी शामिल है, जिससे हरनाम बेहद ज्यादा प्यार करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

नोएडा संजू हत्याकांड: बेटी को बनाना चाहता था दुल्हनिया, नहीं मानी मां तो पूरे परिवार पर चलाया खंजर

तीनों की हालत नाजुक

सुरेंद्र, उसकी पत्नी संजू और दोनों बेटियों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर सभी को दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान संजू की मौत हो गई है। जबकि बाकी तीनों की हालत बेहद नाजुक है।

डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग में हुए कई खुलासे

डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग में पता चला कि आरोपी हरनाम अकेले रहता था। वह हरौला गांव में कूलर-एसी रिपेरिंग करने का काम करता था। अभी तक की जांच में यह भी पता चला है कि हरनाम और सुरेंद्र की बेटी के बीच करीब 3 सालों से दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से आरोपी उस लड़की से शादी करने की जिद कर रहा था।

नोएडा में दीपिका नागर की मौत से पहले मारपीट का खुलासा, परिवार बोला- ससुराल पर हो सख्त कार्रवाई

इस बात से नाराज हो गया था हत्यारा

जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेंद्र ने अपनी बेटी का रिश्ता कुछ दिनों पहले कहीं और तय कर दिया था। इसके फोटो युवती ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। जिस बात से हरनाम काफी नाराज था और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Location :  Noida

Published :  25 May 2026, 5:30 PM IST

Advertisement