Noida Power Cut Alert! आज कई सेक्टरों में बिजली रहेगी बंद, जानें पूरा शेड्यूल

नोएडा के कई सेक्टरों में आज रविवार को बिजली कटौती रहेगी। पीवीवीएनएल ने रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते अलग-अलग इलाकों में 5 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। सेक्टर 83, 85, 90, 138, 140, 140ए समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 April 2026, 6:02 AM IST

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएड़ा में रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। बिजली विभाग ने रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की सूचना जारी की है। बिजली वितरण कंपनी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में पांच घंटे तो कुछ इलाकों में 12 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी।

निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यह कटौती तकनीकी सुधार और उपकरण बदलने के काम के कारण की जा रही है। विभाग का कहना है कि यह काम भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

इन सेक्टरों में सबसे लंबी बिजली कटौती

Noida के सेक्टर-83 स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर क्षतिग्रस्त वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सेक्टर 83, 85, 90, 138, 140 और 140ए में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Crime News: बुलंदशहर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

यह दिन की सबसे लंबी बिजली कटौती मानी जा रही है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है। लंबे पावर कट के कारण घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन काम की प्रगति के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव संभव है।

हाजरी कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-142 भी होंगे प्रभावित

हाजरी कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक-ई स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर नया वीसीबी लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान हाजरी कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक-ई और ब्लॉक-बी प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा सेक्टर-129 के 220 केवी उपकेंद्र से निकलने वाली लाइन पर पेड़ों की टहनियों की कटाई और छंटाई का कार्य भी किया जाएगा। इस वजह से सेक्टर-142 और आसपास के एडवांट व संजीवनी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

Gurugram Fire: सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग… मिनटों में राख हुईं दर्जनों झुग्गियां

उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन जारी

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
विभाग का कहना है कि रखरखाव और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और बेहतर होगी। हालांकि, रविवार को होने वाली लंबी कटौती के चलते लोगों को पहले से तैयारी करने की जरूरत होगी, ताकि जरूरी काम प्रभावित न हों।

Location :  Noida

Published :  26 April 2026, 6:02 AM IST