नोएडा में बड़ा हादसा: महामाया फ्लाइओवर के पास पलटी बस, एक दर्जन यात्री घायल

नोएडा के महामाया फ्लाइओवर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल दहल उठा। करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 June 2026, 10:29 AM IST

Noida: नोएडा में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। फेज-1 थाना क्षेत्र में महामाया फ्लाइओवर के पास तेज रफ्तार से जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

एक दर्जन यात्री घायल

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

होने वाला है इंतजार खत्म: नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ AAI का हवाई जहाज, कल से होगी कमर्शियल उड़ान शुरू

फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि बस फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस महामाया फ्लाइओवर के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा दिल्ली जाने वाली लेन पर हुआ, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

बलरामपुर पुलिस का चक्रव्यूह, GIC प्रवक्ता परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, खुद मोर्चे पर उतरे ASP

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने घायलों की स्थिति की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Location :  Noida

Published :  14 June 2026, 10:29 AM IST