नोएडा में बड़ा हादसा: महामाया फ्लाइओवर के पास पलटी बस, एक दर्जन यात्री घायल
नोएडा के महामाया फ्लाइओवर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल दहल उठा। करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।