Noida: हवा में झूलती मौत ने छिजारसी में बरपाया कहर, बिजली विभाग की लापरवाही से 4 जिंदगी खतरे में

नोएडा के छिजारसी इलाके में 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 16 July 2026, 7:08 PM IST
google-preferred

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के छिजारसी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार केवी का हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त आसपास लोग मौजूद थे, जो अचानक करंट की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तार गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

हादसे में दो युवक और दो युवतियां बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों के अनुसार, चारों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

यहां भी पढ़ें: Noida: नोएडा में सड़कें, नाली और फुटपाथ बनाना हुआ महंगा, लागू हुआ PWD SOR-2025

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लगाए आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तारों की खराब स्थिति को लेकर कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई थी।स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यदि समय रहते विभाग ने आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम कराया होता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

सिस्टम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हादसे के बाद लोगों ने बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। उन्होंने मांग की है कि घटना की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाए।

यहां भी पढ़ें: Noida Fire: आधी रात कंपनी में भड़की भीषण आग, ढाई घंटे तक धधकती रहीं लपटें, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

जांच में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Location :  Noida

Published :  16 July 2026, 7:08 PM IST

Advertisement