Noida Fire: आधी रात कंपनी में भड़की भीषण आग, ढाई घंटे तक धधकती रहीं लपटें, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आठ दमकल गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 July 2026, 9:13 AM IST
google-preferred

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंपनी का ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आठ दमकल गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की अन्य इकाइयों तक आग फैलने से रोक लिया गया।

बंद थी कंपनी, इसलिए टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी वजह से इस भीषण आग में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने पुष्टि की है कि घटना में जनहानि नहीं हुई, हालांकि कंपनी के भीतर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।

राम मंदिर में चोरी करना घोर पाप… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के स्वामी अवधेशानंद गिरी

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया गया कि कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले पीछे की ओर से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक आग दोनों मंजिलों में फैल चुकी थी।

आज का मौसम: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP-दिल्ली में तेज आंधी और बिजली की चेतावनी; जानें किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर

आग लगने के कारणों की जांच जारी

दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Location :  Noida

Published :  7 July 2026, 9:13 AM IST

Related News

Advertisement