जिस पंखे को ठीक करने उठे थे, वही बना मौत की वजह! करंट लगने से 32 वर्षीय राहुल की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में पंखा ठीक करते समय 32 वर्षीय राहुल शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंखे में काम करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे राहुल गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।