पुलिस की गलती रायबरेली वालों पर पड़ी भारी, मौत को दावत दे रहे ट्रैफिक कर्मी के जिम्मेदार! कब होगा एक्शन?

रायबरेली में बढ़ते सड़क हादसों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सारस चौराहे का है, जहां जाम के बीच ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 March 2026, 1:08 PM IST

Raebareli: रायबरेली में लगातार हो रहे सड़क हादसे अब आम लोगों की चिंता का विषय बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं निभा रही है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियंत्रित करने के बजाय कुर्सियों पर बैठकर मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बिगड़ जाती है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

सारस चौराहे पर जाम के बीच हुआ हादसा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, 16 मार्च की रात मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर भारी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान एक बाइक सवार चौराहा पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी प्रयागराज-लखनऊ रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, नोएडा में अस्पताल में लड़ रही हैं जिंदगी की जंग

घायल की हालत गंभीर, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अतुल पांडे के अनुसार, घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घायल की पहचान मालिक मऊ थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

केरलम में चुनाव आयोग ने प्रशासनिक फेरबदल किया, पांच अधिकारियों के तबादले किए गए

स्थानीय लोगों में नाराजगी, व्यवस्था सुधार की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस सक्रिय रहती तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 17 March 2026, 1:08 PM IST