Maharajganj: संविधान दिवस पर सुशील टिबड़ेवाल बोले- ‘MLA बना तो गांव-गांव लगवाऊंगा अंबेडकर प्रतिमा’

संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि यदि वे विधायक बनते हैं, तो डीएम और एसपी को साथ खड़ा कर गांव-गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित करवाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना के कार्य में कोई भी अधिकारी अनुमति के नाम पर बाधा नहीं डाल सकेगा।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 26 November 2026, 5:42 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के नक्शा बक्शा गांव में गुरूवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने लकवाग्रस्त बुजुर्ग दलित रामअवध को आर्थिक सहायता दी और कहा कि आगे भी उनका  फ्री इलाज कराया जाएगा।

इस मौके पर सुशील टिबड़ेवाल सभी से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया और सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्लान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सभी के आदर्श हैं और संविधान का संरक्षण और पालन करना समाजवादी पार्टी का संकल्प है।

आर्थिक मदद और नि:शुल्क इलाज का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं होने देने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की ओर से अनुमति के नाम पर प्रतिमा स्थापना में बाधा डाली जा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग (Img: Dynamite News)

अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित करवाऊंगा

ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “मैं विधायक बना तो डीएम-एसपी को खड़ा करके गांव-गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित करवाऊंगा। कोई भी अधिकारी अनुमति के नाम पर बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने से नहीं रोक पाएगा।”

ये भी पढ़ें: Maharajganj Accident: मेले से लौट रहे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल

बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार देता है। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचारों और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ (Img: Dynamite News)

ये भी पढ़ें: Maharajganj News: थाने से नहीं मिला न्याय तो बुजुर्ग ने खटखटाया डीआईजी का दरवाजा! मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की लगाई गुहार

बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

इनमें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, जिला सचिव घनश्याम मौर्य, विजय तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, राकेश सिंह रिंकू, गुड्डू पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, हीरालाल ज़ख़्मी, विमलेश पटेल, घनश्याम गौतम, दिग्विजय गौतम, अभिनंदन पांडेय, दिनेश यादव, गोपाल अग्रवाल, कृष्णा रौनियार, इंद्रजीत गुप्ता, रामअवध, बंधन भारती, सुनील, पूरन भारती, नाथु भारती, दिग्विजय भारती, उधारी भारती, ओमप्रकाश भारती, विष्णु भारती, सुरेंद्र भारती, दीनदयाल भारती समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  26 November 2026, 5:31 PM IST