हिंदी
गोरखपुर: अग्निशमन दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि(Source: Google)
Gorakhpur: जनपद के अग्निशमन विभाग (Fire Department) ने 14 अप्रैल को "नेशनल फायर सर्विस डे" मनाया। इस मौके पर उन बहादुर जवानों को याद किया गया जिन्होंने दूसरों की जान बचाते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने गोलघर फायर स्टेशन पर शहीदों को नमन किया और जागरूकता रैली को रवाना किया।
यह दिन 14 अप्रैल 1944 की एक दर्दनाक घटना की याद में मनाया जाता है। उस दिन मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज में भीषण आग लग गई थी, जिसे बुझाते समय 66 फायरकर्मी शहीद हो गए थे। उनकी बहादुरी को सम्मान देने के लिए हर साल 14 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। इसी के साथ आज से "अग्नि सुरक्षा सप्ताह" की भी शुरुआत हुई है, जो 20 अप्रैल तक चलेगा।
इस साल सरकार ने एक खास नारा दिया है: "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज।" इसका मतलब है कि इस बार विभाग का पूरा ध्यान स्कूलों और अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम पुख्ता करने पर है। पुलिस टीम अब शहर की बड़ी इमारतों की जांच करेगी और लोगों को बताएगी कि आग लगने पर खुद को और दूसरों को कैसे बचाएं।
गोरखपुर फायर ब्रिगेड ने पिछले कुछ सालों में बहुत शानदार काम किया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि साल 2023 से अब तक विभाग ने हजारों आग की घटनाओं पर काबू पाया है। इस दौरान फायर ब्रिगेड के जवानों ने न केवल इंसानों को मौत के मुंह से बाहर निकाला, बल्कि कई बेजुबान पशुओं की भी जान बचाई। यह टीम हर समय जनता की मदद के लिए तैयार रहती है।
महराजगंज: स्टेडियम में खामियां मिलने पर भड़के डीएम, जिम्मेदारों को दी चेतावनी
शहर में किसी भी बड़ी दुर्घटना से निपटने के लिए विभाग के पास अब नई और आधुनिक मशीनें हैं। ऊँची इमारतों के लिए 32 मीटर ऊँची सीढ़ी (हाइड्रोलिक प्लेटफार्म), बड़े पानी के टैंकर और तंग गलियों के लिए छोटी मोटर साइकिल वाली मशीनें भी मौजूद हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए कैम्पियरगंज, खजनी और बड़हलगंज जैसे इलाकों में भी अलग से फायर गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं ताकि गाँवों में आग लगने पर तुरंत मदद पहुँच सके।
Location : Gorakhpur
Published : 15 April 2026, 1:20 AM IST