हिंदी
एटा का पोस्टमार्टम हाउस
Etah: एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव उज्जेपुर में शनिवार को 38 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीण पुलिस को सूचना दी।
बेटे ने लगाया दोस्तों पर आरोप
मृतक के बेटे ने पोस्टमार्टम गृह पर मीडिया को बताया कि उनके पिता की हत्या उनके दोस्तों ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक को पार्टी में ले जाने के दौरान मारपीट की गई। मृतक के बेटे का कहना है कि नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह भेजा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गांव और परिवार में मचा कोहराम
मृतक के अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव और परिवार में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीण घटना के पीछे किसी भी संभावित वजह की जानकारी जुटाने में जुटे हुए हैं।
Location : Etah
Published : 21 February 2026, 11:44 AM IST
Topics : crime news etah news Etah Police Murder Case UP News