Muzaffarnagar: लक्सर से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 October 2026, 2:41 AM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुरकाजी थाना क्षेत्र के लक्सर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार और डंपर (ट्रक) के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतकों की पहचान 

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार सवार मुजफ्फरनगर का एक परिवार लक्सर जन्मदिन समारोह से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पुरकाजी थाना क्षेत्र के लक्सर मार्ग पर उनकी स्कॉर्पियो कार और डंपर (ट्रक) के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही जहां 50 वर्षीय आदेश,निशा 35 वर्षीय,गोनी 11 वर्षीय और राखी 48 वर्षीय की दर्दनाक मौत हो गई तो वही कई लोग घायल हो गए।

मौके पर जांच करती पुलिस

घटना के बाद जहाँ सड़क पर चीख पुकार मच गई तो वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जन्मदिन समारोह से घर वापस लौट रहे थे 

बताया जा रहा है कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की हरी वृंदावन कॉलोनी निवासी आदेश गोयल अपने परिवार के साथ लक्सर अपने मौसी राधेश्याम के 75वें जन्मदिन समारोह से घर वापस लौट रहा था इस दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी, इनका बढ़ेगा कद

बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक आदेश गोयल की पत्नी रूबी और परिवार सदस्य एक बच्ची सहित एक घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से डॉक्टरो ने उन्हें उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस ने डंपर ( ट्रक ) को कब्जे में लेकर मौके से ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने बताया कि पुरकाजी-लक्सर रोड पर स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में हादसा हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव स्थानीय पीएचसी में रखे गए हैं।

मुजफ्फरनगर में 4 अक्टूबर को सपा का पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

हादसे में घायल लोग

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें कुसुम गोयल और रूबी गोयल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, एक छोटी बच्ची को भी इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है। सभी लोग मुजफ्फरनगर की हरि कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं और लक्सर से लौट रहे थे।

 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 October 2026, 2:39 AM IST