मुजफ्फरनगर में कौन चला रहा था वाहन चोरी का नेटवर्क? मुठभेड़ के बाद हुआ खुलासा

जनपद की बुढ़ाना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर गिरोह के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 5:33 AM IST

Muzaffarnagar: जनपद पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।  बुढ़ाना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए, जबकि एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चोरी की लग्जरी गाड़ियां, अवैध हथियार, फर्जी नंबर प्लेट और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले हाईटेक उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार बदमाश

पुलिस ने बताया  कि सूचना के आधार पर बुढ़ाना क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजू सिंह उर्फ नेपाली के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथी अनिल, आसिफ और मोहित कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार शातिरों को दबोचा

पुलिस पूछताछ में खुलासा

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ECM (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से महंगी गाड़ियों के लॉक खोलकर चोरी करते थे। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज तैयार कर चोरी की गाड़ियों को असम और मणिपुर के रास्ते म्यांमार तक पहुंचाया जाता था।

मुजफ्फरनगर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, लाखों के गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

बदमाशों से बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिंद्रा थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो, दो ब्रेजा कार, एक ऑटो, दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट तथा वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

Rohit Sharma के संन्यास को लेकर बड़ी खबर, बीसीसीआई ने लॉर्ड्स को लेकर तोड़ी चुप्पी

पुलिस का बयान

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से दक्ष हैं तथा आर्थिक लाभ के लिए वाहन चोरी का संगठित गिरोह चला रहे थे। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 July 2026, 5:07 AM IST