सड़कों पर समंदर, घरों में पानी! जानें मुजफ्फरनगर प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही का बड़ा खुलासा

मुजफ्फरनगर के पीपलशाह गांव में बारिश के बाद गंभीर जलभराव से करीब 100 परिवार प्रभावित हैं। भाकियू नेता विकास शर्मा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 3:24 PM IST

Muzaffarnagar: लगातार हो रही बारिश के बाद मुजफ्फरनगर के पीपलशाह गांव में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। गांव की कई गलियों और घरों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे करीब 100 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता विकास शर्मा ने जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द स्थायी समाधान की मांग की।

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान विकास शर्मा ने कहा कि गांव के तालाब की सफाई और पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की मांग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पहली ही बारिश में पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बन गई।

Muzaffarnagar: ससुराल में हैवानियत की हदें पार, पांच माह की गर्भवती बहू की संदिग्ध मौत

घरों में घुसा पानी, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

भाकियू नेता के अनुसार, जलभराव से लोगों के घरों में रखा अनाज, सब्जियां, कपड़े और अन्य घरेलू सामान खराब हो गया है। कई मकानों में दरारें आने लगी हैं और कुछ मकानों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। जिन परिवारों के मकान एक मंजिला हैं, वे छतों या ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।

गलियों और घरों में घुटनों तक पानी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

सांप निकलने का भी खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में सांप निकलने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बताया गया कि एक व्यक्ति को किसी जहरीले जीव के काटने की भी घटना सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Muzaffarnagar Crime: मुफ्त इलाज और पैसों का लालच, जंगलों के बीच चल रहे इस गंदे खेल का ऐसे हुआ भंडाफोड़

समाधान होने तक आंदोलन की चेतावनी

विकास शर्मा ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता, तब तक वे ग्रामीणों के साथ गांव में ही डटे रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और प्रभावित परिवारों की मदद करने की मांग की।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  9 July 2026, 3:24 PM IST