हाईटेंशन तार ने छीनी कर्मचारी की जिंदगी, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर विद्युत पोल लगाने के दौरान ठेकेदार का कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों में आक्रोश और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 August 2026, 2:22 AM IST

muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित भोपा रोड पर एमडीए का विद्युत पोल लग रहा ठेकेदार का कर्मचारी बंटी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मृतक कर्मचारी बंटी के परिजनों ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया तब कही जाकर गुस्साए परिजन शांत हुए और फिर कहीं जाकर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बताया जा रहा है मर्तक कर्मचारी बंटी की तकरीबन 4 माह पूर्व शादी हुई जिसके चलते घटना की सूचना पर मर्तक के परिवार में कोहराम मच गया।

मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8 महीने में 22 दोषियों को सुनाई सजा-ए-मौत

स्ट्रीट लाइट लगा रहे थे

सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि  बंटी पुत्र हरीओम मुस्तफाबाद थाना नई मंडी के निवासी थे। ये आज बिजली का काम कर रहे थे और यह जो स्टेट लाइट होता है हाईटेक स्ट्रीट लाइट लगा रहे थे। इस दौरान तार से खंबा टच हो गया  जिसकी वजह से उनको करंट लग गया और झुलस गए । उसके बाद परिजन आए और उनके बीच कुछ नाराजगी थी और कानूनी प्रक्रिया के बाद उनको समझा बुझाकर कानूनी प्रक्रिया में पार्टिसिपेट कराएगा और अग्रिम कार्रवाई के लिए पंचायतनामा की कार्रवाई की गई है।

मौके पर शांति व्यवस्था है यहां पर कोई जाम की स्थिति नहीं है सब कुछ ठीक है। परिवार के लोग शांतिपूर्ण तरीके से डेड बॉडी आगे पंचायतनामा और अंतिम संस्कार के लिए सब राजी हो गए हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान,  TDPL के जरिए हुईं सभी भर्तियां भी रद्द, आंदोलनरत छात्र गदगद

परिवार की मांग थी

परिवार की मांग थी की पंचायतनामा करा लिया जाए उसके बाद पंचायतनामा के आधार पर जो भी आता है केस ऑफ डेथ या जो भी चीज आती है उसके आधार पर ये तहरीर देंगे और तहरीर के आधार पर जो भी कार्रवाई बनती है अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 August 2026, 2:22 AM IST