देवरिया में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राली, मजदूर की जिंदा जलने से मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल
देवरिया के रुद्रपुर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भूसी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में करंट उतर गया। हादसे में 55 वर्षीय मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। शव आधे घंटे तक ट्राली से चिपका रहा।