Muzaffarnagar Murder: ‘दृश्यम’ फिल्म देख रची चौकीदार की हत्या की साजिश, मुठभेड़ के बाद दबोचा गया सीसीटीवी एक्सपर्ट

Muzaffarnagar Murder: मुजफ्फरनगर में स्कूल चौकीदार की हत्या का खुलासा: 'दृश्यम' फिल्म की तरह सीसीटीवी बंद कर वारदात को अंजाम देने वाला शातिर हत्यारा मुठभेड़ में घायल। रोजी-रोटी के विवाद में दी थी जान।

Updated : 4 May 2026, 5:16 AM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने चरथावल थाना क्षेत्र स्थित किड्स हैविंग पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजू की निर्मम हत्या का खुलासा कर दिया है। शनिवार देर रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी मोहन को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी नितिन भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्यारे ने अपनी रोजी-रोटी छिनने के डर से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

'दृश्यम' स्टाइल में की प्लानिंग, पुलिस के साथ काम करने के अनुभव का उठाया फायदा

गिरफ्तार हत्यारे मोहन ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोहन पिछले 20 सालों से मृतक चौकीदार राजू की दुकान में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था। राजू द्वारा दुकान किसी और को बेचे जाने की सुगबुगाहट से मोहन को अपनी रोजी-रोटी छिनने का डर सताने लगा। मोहन पहले पुलिस के साथ रहकर सीसीटीवी (CCTV) लगाने का काम कर चुका था, इसलिए उसे पुलिस की कार्यप्रणाली और कैमरों की बारीकियों का पता था।

यूपी में 38 IAS के बंपर तबादले, देवरिया, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ के DM बदले गए

फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर उसने वारदात से पहले स्कूल के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद किए और बिजली का कनेक्शन काट दिया ताकि कोई सबूत न बचे।

फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ में दबोचे गए आरोपी

24 अप्रैल की रात जब चौकीदार राजू स्कूल में ड्यूटी पर था, तब मोहन ने अपने साढू के बेटे नितिन के साथ मिलकर फावड़े और डंडों से हमला कर राजू की हत्या कर दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में थीं।

Deoghar: दो महीने, दो मौतें और कई सवाल! देवघर रिमांड होम में आखिर क्यों बार-बार हो रही हैं युवतियों की मौतें? जानें क्या है मामला

शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मोहन घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आलाकत्ल फावड़ा, डंडा, मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  4 May 2026, 5:16 AM IST