हिंदी
मोहर्रम से पहले बढ़ी प्रशासनिक हलचल(Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में आगामी मोहर्रम को लेकर शहर में निकलने वाले मातमी जुलूस के मार्ग को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर रूट में बदलाव की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में मोहर्रम का जुलूस शहर के प्रमुख चौराहों शिव चौक और हनुमान चौक से होकर गुजरता है, जिससे हर वर्ष विवाद की स्थिति बनने की आशंका बनी रहती है।
समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान शिव चौक और हनुमान मंदिर पर लंबे समय तक रुक-कर मातम किया जाता है, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने मांग की, कि इस साल हिंदू धार्मिक स्थलों को तिरपाल से न ढंका जाए और जुलूस को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाए।
Muzaffarnagar: शासन से वार्ता के बाद टला रेल रोको आंदोलन, जानें किसानों ने क्या दी नई चेतावनी
संघर्ष समिति के नेता देशराज पंवार ने भी प्रशासन से जुलूस का मार्ग परिवर्तित करने की मांग करते हुए कहा कि शहर में सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों से जुलूस निकालने पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि हर साल इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष की स्थिति बनती है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कदम उठाने की मांग की, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
Location : Muzaffarnagar
Published : 18 June 2026, 12:51 PM IST
Topics : moharram route dispute Muzaffarnagar UP Police