
मुजफ्फरनगर में पुलिस चौकी में अग्निकांड (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Muzaffarnagar: जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की रोड पुलिस चौकी में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीज और मुकदमों से संबंधित खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई वाहन उसकी चपेट में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की तेज लपटें और उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत शुरू की। करीब एक घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुजफ्फरनगर में पुलिस चौकी में भीषण अग्निकांड
➡️खड़े सीज वाहन में लगी भीषण आग,
➡️दमकल कर्मियों ने मशक्कत से पाया काबू
➡️कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की रोड पुलिस चौकी की घटना#Muzaffarnagar #MassiveFire #SeizedVehicles #MuzaffarnagarPolice #MuzaffarnagarNews pic.twitter.com/sU6Gx1y12f— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 30, 2026
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनुराग कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
चौकी में धधकती आग
सीएफओ ने बताया कि करीब 3 से 4 गाड़ियां आग की चपेट में आई थीं, जिन पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा बीड़ी या सिगरेट फेंकी गई। जिससे आग लग गई। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच चल रही है।
चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि आग में प्रभावित वाहनों का मिलान कराया जा रहा है। मालखाना इंचार्ज को भी मौके पर बुलाकर घटना की जांच की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 30 April 2026, 2:21 PM IST