खतौली में रात को गोलियों की गूंज, आखिर कौन था पुलिस के निशाने पर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के मामलों में वांछित एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 July 2026, 6:22 AM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के मामलों में वांछित एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना खतौली पुलिस अतरपुरा से मढ़करीमपुर मार्ग पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भाग निकला। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया।

आरोपी बदमाश

पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शुऐब पुत्र ईशाक निवासी शाहजहां कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़; एक को लगी गोली, दूसरा तलाशी में गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर हादसे में बड़ा खुलासा! एक ही घर से उठीं पांच अर्थियां, सामने आया नया अपडेट

बदमाश का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस के मुताबिक आरोपी खतौली थाने में दर्ज गौकशी के दो मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर व मेरठ के विभिन्न थानों में गौवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  22 July 2026, 6:21 AM IST