
11 अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार (img: Dynamite news)
Muzaffarnagar: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात चेकिंग के दौरान कार सवार तीन लोगों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 11 अवैध हथियार, एक मारुति सुजुकी कार, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश सैनी, समीर और उमंग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के मुंगेर में बने अवैध हथियारों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।
ये भी पढ़ें: 30 हजार फीट पर कॉकपिट में हमला, नीचे झुकता चला गया विमान! सह-पायलट की करतूत; घायल कैप्टन स्मित बने हीरो
पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब 20 से 25 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदकर उन्हें दो से तीन गुने दाम पर बेचते थे। पूछताछ में मुजफ्फरनगर के अलावा हरिद्वार, सहारनपुर, शामली और गाजियाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में हथियारों की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है।
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मारुति सुजुकी कार से अवैध हथियारों का लेनदेन करने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: खाद की किल्लत से पेपर लीक तक, बरेली में सपा युवजन सभा का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल
बरामद हथियारों में चार पिस्टल, छह तमंचे 315 बोर और एक तमंचा 12 बोर शामिल है। इसके अलावा सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार और काले रंग की होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नितेश सैनी और उमंग के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जांच कर रही है।
एसएसपी ने बताया कि पिछले एक साल में मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1000 से अधिक अवैध असलहे और 2000 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें: Maharajganj News: सड़क की बदहाली से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
पूछताछ में आरोपियों ने पिछले करीब दो-तीन वर्षों से इस तरह के अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी है। मामले में नगर कोतवाली में मु0अ0सं0 432/2026 के तहत आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों के स्रोत और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Location : Muzzaffarnagar
Published : 1 October 2026, 8:25 PM IST
Topics : crime news Muzaffarnagar UP News