
मुज़फ़्फ़रनगर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र के खेड़ा मस्तान गांव से पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक विवाहिता के शरीर पर चोट के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि बागपत जनपद के गांव बली निवासी सोहनवीर की 22 वर्षीय पुत्री आरती की 15 जुलाई 2024 को मुज़फ़्फ़रनगर के गांव खेड़ा मस्तान निवासी रोहित के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि 3 महीने पूर्व आरती ने एक बेटे को जन्म दिया। इसी दौरान ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल की मांग की, जिसे मायके वालों ने पूरा नहीं किया। नाराजगी में ससुराल वालों ने विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी।
STF की बड़ी कार्रवाई: बुलंदशहर मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, जानें इसकी पूरी अपराधिक कुंडली
मायके वालों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मृतका की सास बबली, ससुर ओमकार, जेठ विकास, पति रोहित और अन्य अंशु के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पति रोहित, ससुर ओमकार और जेठ विकास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
"मुज़फ़्फ़रनगर के खेड़ा मस्तान में दहेज के लोभ में विवाहिता की हत्या, बेटे के जन्म पर बाइक ना मिलने पर ससुराल वालों ने किया निर्मम प्रहार। पति, ससुर और जेठ गिरफ्तार। न्याय की मांग। #UPNews #CrimeNews #Muzaffarnagar pic.twitter.com/h9OH29EyH0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2025
मृतक की भाई सचिन ने बताया कि बहन ने मुझसे 10-15 मिनट पहले ही फोन पर बात की थी और घबराई हुई थी। सुबह अचानक सूचना मिली कि बहन गंभीर स्थिति में है। जब घर पहुंचे तो देखा कि बहन मृत पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने कई बार मार-पीट की और अंततः गंभीर चोटों के कारण उनकी बहन की मौत हुई।
चीफ जस्टिस अरुण भंसाली ने की यूपी के 75 जिलों में एडमिनिस्ट्रेटिव जजों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची
सीओ फुगाना नीरज सिंह ने बताया कि 28 नवंबर 2025 को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई है। मौके पर जाकर स्थिति संदिग्ध पाई गई। शादी लगभग 3 साल पूर्व हुई थी और चेहरे पर चोटें थी। पुलिस ने तत्काल SDM बुढ़ाना को सूचित किया और पंचायत नामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पर आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजन और स्थानीय नागरिक न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों को जेल भेज दिया।
Location : Muzaffarnagar
Published : 29 November 2025, 4:51 PM IST
Topics : crime news dowry case muzaffarnagar news UP News