
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से मंगलावार को एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है। छपार थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार दरिंदे ने पहले 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और फिर जंगल में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला छपार थाना क्षेत्र के कस्बा छपार का है।
जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के पास स्थित एक दुकान से सामाने लेने के लिए गई थी। इस दौरान दरिंदे ने मासूम बच्ची का अपहरण किया औऱ जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामले की जानकारी देते सीओ सदर मुजफ्फरनगर रवि शंकर मिश्रा
इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राह चलते लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद बदहवास हालत में बच्ची को जहाँ लोगों द्वारा उसके घर ले जाया गया तो वही इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग करी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तुरंत आरोपी पप्पू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2),65(2) ,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5m और 6 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेजा गया है। मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरप्तार किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है
Location : Muzaffarnagar
Published : 21 April 2026, 4:17 AM IST