
क्षतिग्रस्त कार
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को एक नियंत्रित होंडा सिटी कर उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गई जब कार सवार कुछ युवक सहारनपुर के ननौता गांव से जललाबाद लुहारी गांव में एक बारात में आए थे।
इसी दौरान बताया जा रहा है कि अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित खाई में गिरकर पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते कार सवार दो युवक बादल और नितिन की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 4 युवक विशाल, आशु, शुभम और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से सभी घायलों को निकलवाकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
इस सड़क हादसे में नया मोड़ उस समय आ गया जब मृतक युवक नितिन के घायल भाई आशु ने कार के ड्राइवर शुभम पर हत्या करने का आरोप लगाया आशु को कहना था कि उसका भाई मृतक नितिन कार के ड्राइवर शुभम को पहले से जानता था और इन दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। आशु का आरोप है कि सड़क खाली होने के बावजूद भी तेज रफ्तार कार को ड्राइवर शुभम ने जानबूझकर पेट से जा टकराई जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
Dhanbad Court को बम से उड़ाने की धमकी, हर गली और कोने में फैला डर का माहौल
आशु का कहना है कि इस मामले की जांच हो और हमें इंसाफ मिलना चाहिए नहीं तो मैं खुद इंसाफ ले लूंगा मेरा भाई मर गया मैं भी मर जाऊंगा। घायल आशु की माने तो ननौता के रहने वाले हैं। वाल्मीकि मोहल्ला मेरा भाई है। पहले भी जानते होंगे। शुभम नाम है। इसका कार का तो पता नहीं। मैं तो पहली बार बैठा। मैं आपसे झूठ बोलूं कर। कार का पता नहीं लेकिन मेरा भाई से पहले से जानता था। वह CNG पंप पर काम करता था। शायद यह स्टाफ का था। मैंने उसको कहा भी की भाई हमको यही उतार दे। उसने कहा अभी थोड़ा काम है। उसे भाई ने जानबूझकर कट मारे। रोड खाली पड़ा। एकदम से आगे ठोक दी। नहीं कुछ नहीं पता नहीं क्या जी में आई। अपने आप ही ठोक दी। पहले तो कट मारने लगा मैं क्या संभाल लेगा।
उसके बाद फिर पेड में ठोक दी। मैं मुका मार के शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। अकेला ,सब भाई हैं गाड़ी में शिवम ,मैं आंसू, मेरा भाई नितिन, कपिल, बादल, और एक लड़का और है जो सही सलामत निकला। मेरे भाई की , बादल की और एक लड़का शिवम है। वह जानबूझकर कर रहा। रनौत के एक हरियाणा का रहने वाला है। वह भी शादी में आ रहा था। जी बस इंसाफ चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। आप एक बार पीछे देखो। क्या हाल हो हाल हो रखा है मेरा जहां मेरा भाई मारा। मैं भी मर जाऊंगा। जानबूझकर वैसे ठुक जाते कोई दिक्कत नहीं। लेकिन आदमी जान बूझकर कर रहा।
भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav की शादी को लेकर हलचल तेज, जानिए कब और कहां होंगे सात फेरे
तो वही सीएचसी चरथावल के डॉक्टर वासिफ ने बताया कि एक ही गाड़ी में एक्सीडेंट हुआ था। हमारे पास आए थे। 2 मृत घोषित कर दिए थे। हमने आते ही दो का उपचार किया है। वह ठीक है उनका उपचार कर हमने यहां से रेफर कर दिया। 6 लोग थे। हादसे का कारण नहीं पता। बाकी यहां पर उपचार के लिए आए थे। हमने करा दिया। मर्तकों के नाम है बादल और निखिल सभी रोहतक के रहने वाले घायलों के नाम विशाल, आशु, शुभम और कपिल।
Location : Muzaffarnagar
Published : 12 March 2026, 7:22 PM IST
Topics : Honda City marriage Muzaffarnagar Road Accident UP News