मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का तांडव: एक पल में उजड़ गया परिवार, पति समेत 3 की मौत, पत्नी भी लड़ रही जिंदगी से जंग

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में स्कूल बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 April 2026, 8:28 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना तितावी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम हैदरनगर जाने वाले मार्ग पर एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद तितावी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे में बाइक चालक महिपाल (45 वर्ष) पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनके दो मासूम बच्चे, अभी (8 वर्ष) और राधिका (12 वर्ष) ने भी इस दर्दनाक हादसे में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर उमड़ी भीड़

रायबरेली में राम कथा पर बवाल: पूर्व विधायक ने VVIP व्यवस्था और टिकटों पर उठाए गंभीर सवाल, जानें पूरा मामला

इस हादसे में महिपाल की पत्नी पूनम (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल ग्राम हैदरनगर, जलालपुर थाना तितावी के निवासी बताए जा रहे हैं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बस चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

गोरखपुर में गैस सिलेंडर वाले ने किया खेल, पुलिस ने भेजा जेल, ग्राहक बोले- मजा आया!

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 1 April 2026, 8:28 PM IST