Site icon Hindi Dynamite News

Murder in Mainpuri: मैनपुरी में सनसनी, गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला राधे कुचैला में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर आयुष पुत्र राजकुमार को अज्ञात कारणों के चलते गोली मार दी गई।
Post Published By: Poonam Rajput
Published:
Murder in Mainpuri: मैनपुरी में सनसनी, गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला राधे कुचैला में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर आयुष पुत्र राजकुमार को अज्ञात कारणों के चलते गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए आयुष को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई।

ट्यूबवेल जाते समय हुई घटना

जानकारी के अनुसार, आयुष देर रात अपने घर से ट्यूबवेल की ओर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। वारदात इतनी अचानक हुई कि परिजन और गांववाले भी सकते में आ गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ आयुष को पड़ोसी फरजाना जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई।

अस्पताल से सैफई रेफर, लेकिन बच न सका जीवन

जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने आयुष की गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत हायर सेंटर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है।

पुलिस की जांच-पड़ताल शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आयुष अपनी दीदी के घर नगला राधे में रह रहा था। रात करीब 11 बजे उसे गोली मारी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Kim Jong Un: खास सिगरेट, विदेशी भोजन और महंगी शराब; क्या यही है भूखे देश के तानाशाह का असली चेहरा?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी कार्रवाई

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक आयुष का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की हर बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, पुराना लोहा पुल बंद, ट्रेनों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित

गांव में मातम और दहशत

इस सनसनीखेज वारदात से गांव में मातम का माहौल है। लोग दहशत में हैं और बच्चे की मौत से हर कोई स्तब्ध है। वहीं पुलिस की टीम लगातार सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि गोली चलाने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version