Barabanki Murder: बाराबंकी में दिनदहाड़े हत्या, पूरे जिले में हड़कंप; जानिये पूरा मामला

बाराबंकी में कल दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शोएब को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। देर शाम शोएब का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें रिपोर्ट में सामने आया कि उसे चार गोलियां लगी थीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 February 2026, 5:07 PM IST

Barabanki: बाराबंकी में कल दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शोएब को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। देर शाम शोएब का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें रिपोर्ट में सामने आया कि उसे चार गोलियां लगी थीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शोएब की पत्नी शाजिया की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शोएब पर पहले से ही हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े दर्जन भर मुकदमे दर्ज थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाके से जुटाए गए सुरागों के आधार पर पता चला कि पिछले तीन-चार दिनों से उसकी रेकी की जा रही थी।

एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने पूरे मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की हैं। जांच को प्रभावी बनाने के लिए एसटीएफ की भी टीम लगाई गई है। पुलिस और एसओजी ने देर रात लखनऊ से तीन युवकों को उठाया और उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

DN Exclusive: यूपी पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, सामने आया शेड्यूल; जानिये कब शुरु होगी प्रक्रिया और वोटिंग

शोएब मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य था और पिछले 15 सालों से बाराबंकी में वकालत कर रहा था। इसके अलावा, वह पहले निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी हिस्सा ले चुका था। उसकी सक्रियता और गैंगवार में संलिप्तता के कारण ही वह कई मामलों में वांछित था।

यूपी में कानून, रोजगार और लोकतंत्र पर मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान

हत्याकांड के बाद का हाल

शोएब की हत्या के बाद जिले में सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय वकीलों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। एसपी द्वारा गठित टीमें लगातार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे की पूरी साजिश सामने आएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 14 February 2026, 5:07 PM IST