फतेहपुर में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, सपा कार्यालय सहित 12 स्थानों पर हुआ कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शुक्रवार को जनपद फतेहपुर में श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। जिले के 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें मुख्य आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुआ।

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शुक्रवार को जनपद फतेहपुर में श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। जिले के 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें मुख्य आयोजन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुआ।

नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके संघर्ष, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई।

पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज बुलंद की

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी उन नेताओं में थे जिन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज बुलंद की। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने हाल ही में फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि मामला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

8वीं क्लास की छात्रा बनी एक दिन की BSA, फतेहपुर में महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंच

नेताजी के सादगीपूर्ण स्वभाव और प्रेरणादायी

विचार गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। वरिष्ठ नेताओं संतोष द्विवेदी और समरजीत सिंह ने नेताजी के सादगीपूर्ण स्वभाव और प्रेरणादायी कार्यशैली पर अपने विचार साझा किए।

UP Crime: फतेहपुर में ससुराल जा रहे युवक को चोरी के शक में उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा कोहराम

बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद

इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, नफीस उद्दीन, नंदकिशोर पाल, राजबहादुर यादव, शकील गोल्डी, दीपक डब्लू, संगीता पासवान, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, अकील अहमद, एड. साबिर अली, एड. रविंद्र यादव, शिवशंकर यादव, आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए गरीबों और पिछड़ों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 10 October 2025, 4:23 PM IST