हिंदी
“पृथ्वी” की ओर से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र ( प्रतीकात्मक प्रदर्शन )
मुरादाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “परिवर्तन – दी चेंज” संस्था द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ़ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत अम्बेडकर पार्क, मुरादाबाद से हुई और समापन कलक्ट्रेट परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देना था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अभियान के दौरान एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें “पृथ्वी” को प्लास्टिक के दानवों द्वारा जकड़े हुए दिखाया गया। यह दृश्य न केवल दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाला था, बल्कि इसने एक गहरी सामाजिक संदेश भी दिया। प्रदर्शन के अंत में “पृथ्वी” की ओर से एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महोदय एवं मंडलायुक्त महोदय को सौंपा गया, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति की अपील की गई।
कार्यक्रम में संस्था के स्वयंसेवकों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने यह बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक हमारे जल, वायु, मिट्टी और जीवन को प्रभावित कर रहा है। स्वयंसेवकों ने लोगों से अपील की कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और वैकल्पिक उपायों को अपनाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह, नेपाल सिंह पाल, मनोज कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक मौजूद रहे। संस्था की ओर से परियोजना प्रभारी प्रिंस चौहान, संचार प्रभारी आदित्य कुमार समेत अनेक पदाधिकारी और स्वयंसेवक कार्यक्रम का संचालन करते नजर आए।
कार्यक्रम ने मुरादाबाद शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई ऊर्जा और सोच प्रदान की। “परिवर्तन” संस्था का यह प्रयास न सिर्फ़ प्रेरणादायक था, बल्कि यह एक गंभीर मुद्दे पर सार्थक पहल भी साबित हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियानों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया। जिससे पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके। जो हमारे आने वाले भविष्य के लिए भी जरूरी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताना था। जिससे लोग जागरूक हो सकें।
Location : Moradabad
Published : 5 June 2025, 7:34 PM IST
Topics : Ambedkar Park Moradabad hindi news organization against plastic pollution Parivartan World Environment Day
No related posts found.