मोदी कैबिनेट में 15 जुलाई को हो सकता है बड़ा फेरबदल, इन नये चेहरों को मंत्रिमंडल में मिल सकती जगह

केंद्रीय मंत्रिमंडल में लंबे समय से जारी फेरबदल की अटकलों के बीच रविवार को इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामना आया है। मोदी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल 15 जुलाई को हो सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 July 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल में बीते कुछ समय से लगातार फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को दो साल पूरे हो चुके हैं और माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल मं जल्द फरेबदल हो सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों के बीच रविवार को इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामना आया है।
सूत्रों के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल 15 जुलाई को हो सकता है। मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरों को जगह मिल सकती है।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। कैबिनेट में उन चेहरों को जगह दी जा सकती है, जो चुनावी राज्यों में सियासी तौर पर दमदार और प्रभावशाली छवि रखते हों और संगठन को चुनाव के मद्देनजर वहां मंजबूत करने में सक्षम हों।

Location :  New Delhi

Published :  12 July 2026, 4:07 PM IST

Related News

Advertisement