गोरखपुर में महिला से छेड़खानी करनी पड़ी भारी, मनचले भी रखेंगे याद

युवती के साथ मारपीट और उसका मोबाइल फोन तोड़ने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कैण्ट थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 June 2026, 12:14 AM IST

Gorakhpur: शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कैण्ट थाना पुलिस ने  MMM गेट के सामने युवती के साथ मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन तोड़ने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

युवती से की ये हरकत

जानकारी के अनुसार घटना 31 मई 2026 की रात करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि MMM गेट के सामने एक युवती का आरोपी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने युवती का मोबाइल फोन तोड़ दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कैण्ट में तहरीर देकर न्याय की मांग की।

तहरीर के आधार पर कैण्ट थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 263/2026 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

गोरखपुर में एक क्लिक और खाते से गायब हुए 1 लाख रुपये, फिर हुआ ऐसा कि साइबर ठगों के उड़ गए होश

पुलिस की कार्रवाई

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र विजय कुमार भारती, निवासी बरईपुर थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 324(3) एवं 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण दूबे शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Gorakhpur News: गोरखपुर में पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंजाम, ये मिली सजा

कैण्ट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश गया है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सक

Location :  Gorakhpur

Published :  1 June 2026, 11:40 PM IST