चंदौली में विधायक पल्लवी पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, इस मुद्दों पर सरकार को घेरा; दिया ये बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आयोजित अपना दल  के समता सम्मेलन में सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल  शामिल हुईं। यह कार्यक्रम मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के गौरैया गांव में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 March 2026, 8:37 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आयोजित अपना दल के समता सम्मेलन में सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल शामिल हुईं। यह कार्यक्रम मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के गौरैया गांव में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पल्लवी पटेल ने किया बीजेपी पर वार

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने UGC बिल को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस बिल में लचर व्यवस्था के कारण समाज में एक बड़ी खाई पैदा हो गई है। उनका आरोप था कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ-हानि को ध्यान में रखते हुए इस बिल को लागू करने की रणनीति बना रही है।

पल्लवी पटेल ने इस मुद्दे पर दिया जोर

पल्लवी पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य UGC बिल और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपना दल इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी और लोगों को जागरूक करेगी।

महराजगंज में रहस्यमयी मौत: बीवी-बच्चों के साथ नई जिंदगी की तैयारी कर रहा था हरिप्रकाश, क्या पुलिस कर पाएगी खुलासा?

पंचायत चुनाव में देरी पर सवाल

पंचायत चुनाव को लेकर हो रही देरी पर भी उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार और उसके मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं है। “सरकार कुछ और कह रही है, जबकि मंत्री कुछ और बयान दे रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, बोले- समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा

लगाया ये बड़ा आरोप

पल्लवी पटेलने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव टाल रही है। उनका कहना था कि अगर समय सीमा के भीतर जिला पंचायत चुनाव होते हैं, तो सरकार के कामकाज का नकारात्मक असर सामने आएगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव भी प्रभावित हो सकते हैं।

मालिक की छोटी भूल पड़ी भारी, तीन साल में अपार्टमेंट बन गया कबूतरों का अड्डा, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

आगामी चुनावों पर नजर

उन्होंने कहा कि फिलहाल अपना दल (Kamerawadi) की नजर उत्तर प्रदेश की राजनीति और पंचायत चुनावों पर है। पार्टी आने वाले समय में इन मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति और तेज करेगी।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 17 March 2026, 8:37 PM IST

Advertisement