चंदौली में विधायक पल्लवी पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, इस मुद्दों पर सरकार को घेरा; दिया ये बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आयोजित अपना दल के समता सम्मेलन में सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल शामिल हुईं। यह कार्यक्रम मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के गौरैया गांव में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।