
जीआरपी ने बच्चे सहित आरोपी को हिरासत में लिया (IMG: Dynamite News)
Mirzapur: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सक्रियता से एक बड़ी घटना टल गई। मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची राजगीर-पटना एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 6 वर्षीय बच्चे को बरामद किया और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के रवाना होने से पहले पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
Badaun Ration Scam: कोटेदार की दुकान में 83 कुंतल से ज्यादा राशन गायब, DM के आदेश पर FIR की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी मिथुन कुमार नाम का युवक बच्चे को लेकर ट्रेन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी ने बिना देरी किए ट्रेन की तलाशी लेने का प्लान तैयार किया। राजगीर-पटना एक्सप्रेस के मिर्जापुर स्टेशन पहुंचते ही पुलिस टीम ने कोचों की जांच शुरू कर दी।
जीआरपी ने ट्रेन के कोचों की तलाशी के दौरान कुछ देर बाद 6 वर्षीय बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह बच्चे को कहां ले जा रहा था।
फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी बच्चे के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : mirzapur
Published : 22 September 2026, 4:22 PM IST
Topics : Latest News Mirzapur mirzapur GRP RPF UP News