
लापता किशोर का 39 दिन बाद भी सुराग नहीं (Img- Dynamite News)
Mirzapu: क्या शास्त्री पुल पर हुआ वह मोटर हादसा, सच में हादसा था या फिर दोस्तों ने ही हत्या कर लाश को गंगा में गायब कर दिया? ये सवाल पिछले 39 दिनों से एक पिता के कलेजे को चीर रहा है। बता दें कि बीते दिन 10 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जहां स्कॉपियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक बउआ गंभीर रूप से घायल हो गया और सोनू लापता हो गया।
बउआ स्कूटी चला रहा था और सोनू स्कूटी के पीछे सवार था। जब हादसा हुआ तो सोनू नहीं दिखा, जिसके बाद अनुमान लगाया गया कि सोनू गंगा नदी में जा गिरा। तब से लेकर आज तक सोनू का पता नहीं चल पाया है। सोनू मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रुखड़घाट निवासी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू के पिता संतोष कुमार ने घटना के बाद से लेकर अब तक कई बार शिकायत की। संतोष ने कई बार बेटे का पता लगाने की गुहार भी की, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। बार-बार एक ही बात कहते हुए सोनू के पिता संतोष थक चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई आशा कि किरण उन्हें नज़र नहीं आई। जिससे पीड़ित परिवार को बेटे के मिलने की आश अब निराश होने लगी है।
परिजनों के मुताबिक बीते 28 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट में पीड़ित परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस के लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को संबोधित दो पन्ने की शिकायती पत्र दी थी, मांग किया था कि उनके बेटे का पता लगाया जाएं कि दुर्घटना के बाद सोनू (19 वर्ष) ना तो मौके पर घायलावस्था में मिला ना ही अभी तक नदी से उसकी लाश बरामद हुई है तो वह गया तो गया कहां? कहीं वह किसी गहरी साजिश का शिकार तो नहीं हुआ है? इन आशंकाओं ने अब इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
मिर्ज़ापुर में बाढ़-बारिश का कहर जारी, अदवा नदी के उफान में बहा युवक, तलाश में जुटे ग्रामीण
सोनू कुमार के दुर्घटना की तिथि 10 अक्टूबर 2026 से अब तक 39 दिन बीत जाने के बाद भी बेटे का शव कहीं से बरामद नहीं किया गया। संतोष कुमार के मुताबिक सोनू के पास मोबाइल था जो हादसे के बाद से स्विच ऑफ है। ऐसे में पूर्ण आशंका है कि उनके पुत्र सोनू को उसके साथियों द्वारा साजिश व षडयंत्र कर मोटर दुर्घटना की आड़ में हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उनके बेटे की न तो लाश मिली है, ना ही कोई सुराग। तो वह गया तो गया कहां? ऐसी परिस्थिति में थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा को उचित आदेश दिया जाना न्यायसंगत होगा।
पिता ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात उनका बेटा सोनू देवेन्द्र कुमार उर्फ बउआ के साथ स्कूटी से शास्त्री सेतु पर पहुंचा था कि तभी स्कॉर्पियो संख्या BR24 AR 3731 ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी चला रहा बउआ गंभीर रुप से घायल हो गया था, जबकि उनके बेटे सोनू का कुछ पता नहीं चला कि वह कहा गया। उनका बेटा स्कूटी के पीछे सवार था। आशंका जताई गई थी कि वह छिटकर गंगा नदी में गिर गया होगा। ऐसा घायल बउआ का कहना रहा है। जबकि दुर्घटना स्थल से दुर्घटना के दौरान स्कूटी से छिटकर गंगा नदी में जा गिरने को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को लोग एक सिरे से नकार रहे हैं कि ऐसा संभव नहीं है।
सोनू कुमार (Img- Dynamite News)
पीड़ित पिता का कहना है कि गंगा नदी में गिरने की आशंका को देखते हुए वह लोग गोताखोरों की मदद से चुनार तक गंगा नदी के तलहटी को छान चुके हैं। जबकि NDRF सिर्फ औपचारिकता कर चली गई। पिता गरीब है, खुद गंगा में बेटे को नहीं खोज सकता। उसने शास्त्री पुल और टोल प्लाजा के CCTV फुटेज खंगालने और समीर पुत्र खुर्शीद व 3 अज्ञात लोगों से पूछताछ की मांग की है। अब सवाल ये है कि अगर गंगा में गिरा था तो 34 दिन में लाश तो मिलनी चाहिए थी। और अगर नहीं मिला तो क्या ये हादसा नहीं, हत्या है? आखिरकार संतोष का बेटा गया तो गया कहां, ना तो वह घायलावस्था मिला,ना ही उसका शव?
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास करते हुए गंगा नदी में तलाश की जा चुकी है। परिजनों को जिन पर सक है उनसे भी पूछताछ की जा चुकी है, वहीं पीड़ित परिवार के लोग पुलिस की इस दलील को एक सिरे से खा़ारिज करते हुए आरोप लगाते हुए कहते हैं कि यदि पुलिस कड़ाई से घायल साथी और अन्य साथियों से पूछताछ करे तो सोनू का राजफाश हो जाएगा, लेकिन पुलिस गंभीर नहीं दिखाई दे रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुर्घटना वाले दिन स्कूटी चला रहा साथी भी अब ठीक हो अपने घर आ चुका है तथा गायब सोनू के अन्य साथी जो घटना वाले दिन से ही गायब चल रहे थे अब वह भी घूम रहे हैं, लेकिन नहीं पता चला है तो सोनू का जो अब भी तलाश किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बेटे का मोबाइल 63913240XX हादसे के बाद से स्विच ऑफ है, वहीं न तो लाश मिली न जिंदा बेटा मिला है!
Location : Mirzapur
Published : 16 November 2026, 4:03 PM IST