
नटवा रेलवे अंडरपास बना तालाब (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Mirzapur: कटरा थाना क्षेत्र के नटवा रेलवे अंडरपास में पहली ही बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अंडरपास में पानी भरने से कई छोटे और बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गोवा लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जल निकासी का कार्य शुरू कराया। हालांकि, जब उनसे इस समस्या के स्थायी समाधान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश में अंडरपास की यह स्थिति निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल नगर पालिका की टीम पानी निकालने में जुटी हुई है।
Location : Mirzapur
Published : 2 July 2026, 5:22 AM IST
Topics : katra police station area Mirzapur mirzapur news natwa railway underpass severe waterlogging rain