मिर्जापुर के जंगलों में अचानक गूंजी गोली की आवाज, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा पूरा इलाका

मिर्जापुर के मड़िहान में एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। बेला जंगल के सुनसान रास्ते पर अचानक फिल्मी अंदाज में खूनी खेल खेला गया। आखिर पल्सर सवारों का इरादा क्या था और वे क्या लेकर भागे? जानने के लिए पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 9:07 AM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेला जंगल में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट के वाहन को निशाना बनाते हुए करीब 2.50 लाख रुपये की मोटी रकम लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कलेक्शन कर मिर्जापुर लौट रहा था व्यापारी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीड़ित व्यापारी मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाली एक निजी कंपनी में काम करता है। वह रोजाना की तरह अपने ड्राइवर के साथ एक मैजिक वाहन में सवार होकर घोरावल और मड़िहान क्षेत्र के विभिन्न व्यापारियों से कंपनी का बकाया कलेक्शन करने के लिए गया हुआ था। पूरे दिन अलग-अलग जगहों से रुपयों का कलेक्शन करने के बाद, शाम को व्यापारी और उसका ड्राइवर मैजिक वाहन से वापस मिर्ज़ापुर शहर की ओर लौट रहे थे।

Mirzapur Crime: रात में घर से निकली और सुबह… महिला की हत्या से हडकंप, जानें क्या है पूरा मामला

पल्सर सवार बदमाशों ने मारी टायर में गोली

लूट की यह पूरी वारदात मड़िहान थाना क्षेत्र के सुनसान बेला जंगल के रास्ते में घटित हुई। जब व्यापारी का मैजिक वाहन बेला जंगल के बीच से गुजर रहा था, तभी अचानक पीछे से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अज्ञात बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक करने की कोशिश की और चलती गाड़ी को रोकने के लिए मैजिक वाहन के टायर पर सीधे गोली मार दी। गोली लगते ही वाहन का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी को रुकना पड़ा।

Mirzapur News: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में था आरोपी

हथियार के बल पर 2.50 लाख रुपय की लूट

जैसे ही पीड़ित का वाहन रुका, पल्सर सवार बदमाशों ने ड्राइवर और व्यापारी को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने डरा-धमकाकर व्यापारी के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम लगभग 2.50 लाख रुपये के आसपास है। वारदात को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम देने के बाद, बदमाश उसी पल्सर बाइक पर सवार होकर मड़िहान से मिर्ज़ापुर शहर की तरफ तेजी से भाग निकले। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Location :  Mirzapur

Published :  3 July 2026, 9:07 AM IST